अल्‍लू अर्जुन-एटली की फिल्‍म में इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री, ताबड़तोड़ एक्शन देख फटी रह जाएंगी आंखें

दीपिका पादुकोण आधिकारिक तौर पर तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन के साथ एटली की AA22xA6 में एक्शन करते दिखाई देने वाली है जो 8 सितंबर, 2024 को अपनी बेटी दुआ सिंह पादुकोण का स्वागत करने के बाद उनकी पहली फिल्म होने वाली है। मशहूर फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित ‘स्पिरिट’ से बाहर होने के बाद एक्ट्रेस ने इस फिल्म में एंट्री कर सभी हैरान कर दिया है। शनिवार को निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर दीपिका का स्वागत करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। कैप्शन में लिखा, ‘रानी विजय के लिए आगे बढ़ रही है! स्वागत है आपका।’

दीपिका पादुकोण बॉक्स ऑफिस हिलाने को तैयार

वीडियो की शुरुआत एटली द्वारा दीपिका को फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाने से होती है जो ध्यान से सुनती हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, वह काफी उत्साहित दिखाई देती हैं और खुशी से ताली बजाती हैं। वीडियो के अंत में, एक्ट्रेस का जबरदस्त एक्शन लुक देखने को मिलता है। नैरेशन के बाद दीपिका अपने VFX हिस्से को फिल्माती नजर आती हैं। ब्लैक कलर के बॉडीसूट में दीपिका एक हाई-एनर्जी एक्शन सीक्वेंस करती हैं, जिसमें वह डायनामिक जंप और किक से दुश्मन से लड़ती नजर आती हैं। दूसरे सेगमेंट में वे VFX घोड़े पर बैठी हैं और एटली से बात करती है।

वीडियो देखें:

एटली का सपना हुआ पूरा

एटली ने कहा था, ‘जवान में दीपिका पादुकोण मैम के साथ काम करना अविश्वसनीय था। हर फ्रेम में उनकी रेंज, पावर और ग्रेस की एक अलग ही चमक देखने को मिली है। वह कहानी को बहुत अच्छे से आगे बढ़ाना जानती हैं। अब, उनके और अल्लू अर्जुन सर के साथ, हम कुछ ऐसा बना रहे हैं जो वाकई अविस्मरणीय है। असली फिल्म निर्माता का सपना।’ प्रोडक्शन हाउस ने बयान में कहा, ‘दीपिका पादुकोण के साथ काम करने से यह प्रोजेक्ट बिल्कुल नए लेवल पर पहुंच जाएगा।’ प्रोडक्शन बैनर सन पिक्चर्स द्वारा समर्थित इस फिल्म को दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होगी। फिल्म के ऐलान के बाद से ही फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

1 thought on “अल्‍लू अर्जुन-एटली की फिल्‍म में इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री, ताबड़तोड़ एक्शन देख फटी रह जाएंगी आंखें”

Leave a Reply to A WordPress Commenter Cancel reply